फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचलदल की छह टीमें बोर्ड परीक्षा की करेंगी निगरानी

विज्ञापन
demo pic - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल पर नकेल लगाने के लिए विभाग ने तैयारियां तेजी के साथ शुरू कर दी हैं। इसके लिए जनपद में सचलदलों का गठन भी कर दिया गया है। जिले में इस वर्ष छह सचलदल बनाए गए हैं। सचलदल प्रभारियों के साथ डीएम शीघ्र बैठक करेंगे।
विज्ञापन



छह फरवरी से शुरू होने जा रहीं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षाओं के लिए तैयारियां तेजी के साथ जारी हैं। शासन के निर्देश पर डीएम के निगरानी में जनपद में नकलविहीन परीक्षा के लिए व्यूह रचना की जा रही है। छह सचलदल दस्ते गठित किए गए हैं। इनमें एक सचलदल का प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक जीएस राजपूत को बनाया गया है।

वहीं, दूसरे सचलदल के प्रभारी प्राचार्य डायट हैं। वहीं, तीसरे सचदल के प्रभारी की जिम्मेदारी बीएसए विजय प्रताप सिंह को दी गई है। चौथे सचलदल के प्रभारी प्रभारी एडीआईओएस रघुराज सिंह पाल बनाए गए हैं। वहीं, पांचवें के प्रभारी प्रधानाचार्य विवेक कुमार व छठें सचलदल के प्रभारी प्रधानाचार्य राजकीय हाईस्कूल नाजिर सिंह को बनाया गया है। गत वर्ष की परीक्षा में जनपद में 216 परीक्षा केंद्र की निगरानी के लिए मात्र पांच सचलदल का गठन किया गया था। इस बार मात्र 121 परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए छह सचलदल गठित किए गए हैं।
विज्ञापन



प्रत्येक सचलदल में दो महिला होंगी शामिल
शासन के निर्देश पर प्रत्येक सचलदल में दो महिला सदस्य अनिवार्य रूप से शामिल किए जाएंगे। इसके लिए जिलाधिकारी प्रदीप कुमार ने डीआईओएस और बीएसए को निर्देशित कर दिया है। कि प्रत्येक सचलदल के लिए दो महिला शिक्षिकाओं की तैनाती सुनिश्चित करें।


तीन सदस्य रिजर्व में रहेंगे मौजूद
सचलदल को सक्रिय बनाने के लिए पहलीबार रिजर्व टीम का भी गठन किया गया है। यदि किसी भी सचलदल का सदस्य इमरजेंसी में कम होता है तो उसके स्थान पर रिजर्व टीम से सदस्य को संबंधित सचलदल में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें