फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश फतवों से नहीं बल्कि संविधान से चलेगा : साक्षी महाराज

विज्ञापन
साक्षी महाराज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। मुस्लिम महिलाओं को आजादी दिलाने के लिए तीन तलाक विधेयक लोकसभा में पारित होने के बाद जल्द ही राज्यसभा में भी पारित हो जाएगा।
विज्ञापन


यह बात उन्नाव के भाजपा सांसद सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने रविवार को वृंदावन स्थित आश्रम पर पत्रकार वार्ता में कही। तीन तलाक विधेयक का मुस्लिम संगठनों द्वारा विरोध करने और न मानने की बात पर उन्होंने कहा कि यह देश मौलवियों के फतवों से नहीं बल्कि संविधान से चलेगा। भारत में रहने वाले लोगों को भारत का संविधान मानना होगा। उन्होंने कहा कि 1400 सालों से चली आ रही तीन तलाक की कुप्रथा को खत्म करने का ऐतिहासिक काम किया जा रहा है।

अयोध्या में राममंदिर निर्माण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई को लोकसभा के आम चुनावों के बाद करने की कपिल सिब्बल की बात पर उन्होंने कहा कि कपिल सिब्बल के कहने से कोर्ट नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि संभवत: 2018 में अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होकर रहेगा।
विज्ञापन


कहा कि गुजरात में छठी बार भाजपा सरकार बनने से साबित हुआ कि लोग मोदी के विकास और विश्वास के साथ हैं। बरसाना की होली को लेकर उठ रहे विरोधाभास पर कहा कि योगी सरकार ब्रज की होली को विश्व व्यापी बनाने का कार्य कर रही है। पाकिस्तान मे कुलभूषण की मां और पत्नी के साथ हुए व्यवहार पर बोले कि मोदी सरकार ने इस पर कड़ा रुख पाक को दिखा दिया। सरकार ने 192 लोगों का वीजा रद्द कर अपनी नाराजगी जगजाहिर की।
विज्ञापन


बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन समयावधि बढ़ाए जाने को लेकर प्रशासन एवं सेवायतों के बीच चल रहे विवाद पर बोले कि भगवान स्वयं समर्थ है। होगा वहीं जो बांकेबिहारी महाराज चाहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें