फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नववर्ष मनाने को तीर्थ नगरी वृंदावन पहुंचे श्रद्धालु

विज्ञापन
भीड़। - फोटो : डेमो
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। तीर्थ नगरी श्रीधाम वृंदावन में नववर्ष मनाने की इच्छा लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच गए हैं। वर्ष के अंतिम दिन रविवार को ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर सहित वृंदावन के प्रमुख मंदिरों में भारी भीड़ रही। नववर्ष की पूर्व संध्या पर बांकेबिहारी मंदिर में सुगंधित इत्र का छिड़काव किया गया। नववर्ष 2018 की शुरुआत आराध्य ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के श्रीचरणों में मनाने के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी असंख्य श्रद्धालु वृंदावन पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन



श्रद्धालुओं ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर ही यहां डेरा डाल दिया। हालात ऐसे हैं कि वृंदावन के आश्रम, गेस्ट हाउस और धर्मशालाओं में ठहरने के लिए कमरे तक उपलब्ध नहीं हैं। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर, इस्कॉन मंदिर, प्रेम मंदिर, राधावल्लभ मंदिर, राधादामोदर, राधासनेह बिहारी मंदिर, राधारमण आदि मंदिरों में नववर्ष का आगाज करने के लिए देशभर से आए श्रद्धालुओं में उमंग है। रविवार को ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शनों के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

फेल हो गई पुलिस की वन-वे व्यवस्था
वृंदावन। नववर्ष पर मंदिर में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस द्वारा शुरू की गई दर्शन की वन-वे व्यवस्था ध्वस्त हो गई। पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली से वन-वे व्यवस्था बिगड़ गई और लोग मंदिर के सभी गेटों से प्रवेश करते दिखे। मंदिर की गलियों में हालात और भी बदतर दिखे। वन-वे व्यवस्था ध्वस्त होने से लोगों का जहां मन आया वहां से निकलते और मंदिर जाते दिखे। प्रशासन की ओर से मंदिर क्षेत्र में न सुरक्षा के कोई खास इंतजाम दिखे और न ही भीड़ को नियंत्रण करने की व्यवस्था दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें