फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरुकता से ही चमकेगी सुहागनगरी

विज्ञापन
नूतन राठौर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद। स्वच्छ भारत मिशन को गति देने के लिए नगर निगम द्वारा बनाए गए ब्रांड एंबेसडर का बुधवार को पालीवाल हॉल में सम्मान किया गया। महापौर नूतन राठौर ने पार्षदों, व्यापारियों और गणमान्य नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ ब्रांड एंबेसडर उद्यमी प्रदीप गुप्ता, हेमंत अग्रवाल बल्लू, महिला शक्ति से कल्पना राजौरिया, किड्स कार्नर स्कूल के प्रशासक मयंक भटनागर के स्वागत से हुआ। अपर आयुक्त प्रमोद कुमार ने कहा कि चार जनवरी को स्वच्छता सर्वेक्षण शुरू होगा। इसमें चार में से दो हजार अंक जनता से फीड बैक के मिलते हैं। उद्यमी प्रदीप गुप्ता ने कहा कि फिरोजाबाद के तमाम लोग लखनऊ, दिल्ली नोएडा में घर बनाते हैं।

जब वे फिरोजाबाद में अपना घर बनाएंगे तब हम समझेंगे कि अपना शहर रहने लायक बन गया है। हमें मिल कर शहर को स्वच्छ बनाना है। युवा उद्यमी हेमंत अग्रवाल बल्लू ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत ब्रांड एंबेसडर बनाकर बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। महिला शक्ति की कल्पना राजौरिया ने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाने के लिए एक-एक वार्ड को लेकर चलें। जनता को जिम्मेदारी समझनी होगी। हमें अपने घर से शुरूआत करनी होगी।
विज्ञापन


फिरोजाबाद कांच का शहर है। शहर कांच की तरह चमकेगा तो खुशी होगी। मयंक भटनागर ने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाना है तो ध्रूमपान और पॉलीथिन पर बंद करना होगा। नटराज डांस स्टूडियो के बच्चों ने नाटक के जरिए स्वच्छता का संदेश दिया। व्यापारियों ने अपने सुझाव रखे। महापौर नूतन राठौर ने स्वच्छता की शपथ दिलाई। संचालन असलम भोला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें