फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैदल बाजार का हाल जानने निकलीं महापौर

विज्ञापन
नूतन राठौर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सीएम योगी आदित्यनाथ से स्वच्छता का संदेश के लेकर सुहागनगरी लौटी नगर की प्रथम मेयर नूतन राठौर सोमवार को पैदल ही शहर के भीड़भाड़ वाले बाजार में निकलीं। उन्होंने दुकानदारों को सड़कों और नालियों में कूड़ा न डालने की बात कही। व्यापारियों ने भी अपनी समस्याएं मेयर के समक्ष उठाईं।
विज्ञापन


सोमवार सुबह नूतन राठौर भाजपा नेताओं के साथ छपैटी से होते हुए अग्रवाल धर्मशाला, बजरिया, घंटाघर, सदर बाजार, शास्त्री बाजार, चंद्रशेखर बाजार होते हुए फिर बजरिया में थाना दक्षिण के पीछे पुरानी तहसील तक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था की स्थिति देखी।

शास्त्री बाजार में दुकानों के आगे कूड़ा पड़ा देख उन्होंने दुकानदारों से कहा कि दुकानें खुलने से पहले सफाई हो जाती है। आप सड़क पर कूड़ा क्यों डालते हैं। सफाई होने के बाद सड़कों पर कूड़ा न डालें। चंद्रशेखर बाजार में दुकानदारों ने बाजार जर्जर होने व अंधेरे की समस्या बताई।
विज्ञापन


सदर बाजार में लखनपान वाले के सामने कूड़ा दिखा तो दुकानदार से कहा कि सड़क पर कूड़ा न डालें। यहां डस्टबिन रखें। जामा मस्जिद के निकट एक कचौड़ी के ठेल के आसपास गंदगी मिली तो ठेल वाले को भी डस्टबिन में कूड़ा डालने की नसीहत दी। इस दौरान भाजपा नेता नवीन प्रकाश उपाध्याय, पूर्व सभासद अजीत अग्रवाल, अतुल कुमार और मुकुल गुप्ता भी साथ थे।

मेयर नूतन राठौर ने घंटाघर के बाद बजरिया का भी निरीक्षण किया। दुकानों के नीचे नालियों में पॉलीथिन व गंदगी मिलने पर दुकानदारों को नालियों में कूड़ा न डालने की नसीहत दी। दुकानदारों ने कहा कि यहां गलियां से निकलने वाला कूड़ा भी यहीं डाला जाता है, जो दोपहर तक नहीं उठता।

उन्होंने मुख्य स्वच्छता निरीक्षक संदीप भार्गव को निर्देश दिए हैं कि गलियों का कूड़ा यहां नहीं डाला जाएगा। यदि कूड़ा डलवाना है तो यहां दीवार बनवाएं। आवारा पशुओं का विचरण रोकने के लिए कहा कि इन्हेें बाड़े में रखने का आदेश जारी कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें