फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं की छात्रवृति पर संकट

विज्ञापन
अभिप्रेरण शिविर में उपस्थित छात्राएं।  - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कालेजों की लापरवाही से दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना से हजारों छात्र-छात्राएं वंचित रह सकते हैं। फार्म अग्रसारित करने की अंतिम तिथि चार दिसंबर है लेकिन अभी तक कालेजों ने डाटा समाज कल्याण विभाग में जमा नहीं किया है। इसका खामियाजा गरीब तबके के छात्र-छात्राओं को भारी पडे़गा।
विज्ञापन


आनलाइन छात्रवृत्ति फार्म भरवाए गए थे। इसके बाद कालेजों ने उनका सत्यापन कराने में देरी की। विभाग ने कार्रवाई की चेतावनी दी तो कालेजों ने फार्म का सत्यापन किया। सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग के करीब 14 हजार छात्र-छात्राओं के छात्रवृत्ति फार्म कालेजों ने अग्रसारित ही नहीं किए हैं। अतिपिछड़ा वर्ग के भी हजारों फार्म नहीं भेजे गए।

चार दिसंबर तक इनके फार्म समाज कल्याण विभाग को अग्रसारित नहीं होते लो इन छात्र छात्राओं के फार्म रिजेक्ट हो जाएंगे। समाज कल्याण अधिकारी प्रज्ञाशंकर तिवारी ने बताया कि अगर कालेज फार्म अग्रसारित नहीं करते हैं तो समस्त जिम्मेदारी कालेज की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें