फिरोजाबाद। गत दिवस थाना एका क्षेत्रांर्गत गांव कोडर के समीप हुए सडक हादसे में मृत पिता-पुत्र के शव मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाए गए। हादसे में घायल एक अन्य बालक को उपचार किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार रविद्र(40)पुत्र रामकिशोर निवासी पिलख्तर जैत एका अपने दो पुत्रों भूरा (9) व अंशुल(11) के साथ सोमवार को अपनी किसी रिश्तेदारी में दावत खाने अमांपुर एका गया था। लौटते समय गांव कोडर के समीप उनकी बाइक सडक सहारे खडे एक ट्रैक्टर में पीछे से टकरा गई। जिससे बाइक पर आगे बैठे बालक भूरा की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि उसका पिता रविद्र और भाई अंकुश (15) गंभीर रूप से घायल हो गए। रविद्र को गंभीर स्थिति में आगरा रेफर किया गया था। लेकिन रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। मंगलवार की देर शाम को थाना पुलिस ने पिता पुत्र के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।