फिरोजाबाद/टूंडला। कायाकल्प अवार्ड योजना के तहत प्रदेश स्तरीय टीम ने मंगलवार सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केेंद्र टूंडला का निरीक्षण किया। टीम ने निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य कर्मियों से स्वच्छता संबंधी जानकारी ली। मंडल स्तरीय टीम के चयन के बाद राज्य स्तरीय टीम ने भी टूंडला को कायाकल्प अवार्ड योजना के तहत लगभग चयन कर दिया है। स्वच्च्छता के मामले में पहले नंबर पर आने वाले स्वास्थ्य केंद्रों को सरकार द्वारा 10 लाख रुपये का इनाम देगी।
मंगलवार सुबह प्रदेश सरकार की तीन सदस्यीय कायाकल्प अवार्ड योजना टीम सीएचसी पहुंची। टीम सफाई से लेकर मरीज व दवा वितरण तक की जानकारी ली। मरीजों से अस्पताल की व्यवस्थाओं व सफाई से संबंधित पूछताछ की। टीम के सदस्यों ने लैब टेक्नीशियनों से सफाई संबंधी सवाल पूछे।
टीम में शामिल अलीगढ़ मंडल प्रभारी डॉ. राजेंद्र वार्ष्णेय ने बताया कि कायाकल्प अवार्ड योजना एक प्रतियोगिता है।
टीम द्वारा पूरे प्रदेश में अस्पतालों की साफ-सफाई की जांच कर रही है। प्रदेश में यदि साफ-सफाई के मामलों में टूंडला सीएचसी बेहतर नजर आ रही है। अगर यह पहले नंबर पर आती है तो इसे 10 से 15 लाख रुपये पुरस्कार स्वरूप दिए जाएंगे।
आगरा डिवीजन प्रोजेक्टर पवन कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में शामिल टूंडला सीएचसी प्रदेश की नंबर वन सीएचसी में शुमार है। जांच रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। संभवत: टूंडला का प्रदेश स्तर पर चयन हो सकता है। इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजीव वर्मा व अन्य चिकित्त्सक मौजूद रहे।