फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में की गई रूम सिंह की हत्रूू

विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
पटियाली। 25 दिन पूर्व लापता सहजन नगला निवासी रूम सिंह का कंकाल आरोपियों की निशानदेही पर गंगा की कटरी के इलाके से पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस ने उसके कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने हत्या में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पटियाली के नगला सहजन निवासी रूम सिंह यादव (52) पुत्र महेद्र सिंह साहूकारी का काम करता था। सिकंदरपुर वैश्य के हडौरा निवासी ओमपाल और राकेश ने उससे जमीन पर कर्ज लिया था। कर्ज के बदले रूम सिंह ने सशर्त इकरामनामा करा लिया। धन न चुका पाने पर उसने जमीन का बैनामा करा लिया। पुलिस का कहना है कि जमीन हाथ से चले जाने पर ओमपाल और राकेश ने उसे ठिकाने लगाने की योजना बनाई। दो नवंबर को बहाने से रूम सिंह को घर बुलाया और खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। उसके बेहोश होने पर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को गंगा की कटरी के इलाके में गड्ढा खोदकर दबा दिया। आरोपियों ने रूम सिंह के पास मौजूद रायफल और छह लाख रुपये की नकदी अपने पास रख ली। चार नवंबर को रूम सिंह की बाइक पटियाली स्टेशन के निकट मिली। मामले में रूम सिंह के पुत्र राजीव ने राकेश और ओमपाल पुगत्रण नत्थू, राधा पत्नी ओमपाल निवासीगण हडौरा और आदेश पुत्र अजयपाल निवासी ग्राम सिरसा थाना कंपिल के खिलाफ मामला दर्ज कराया। मामले में पुलिस ने आदेश और राकेश को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने हत्या की बात कबूल की। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर रूम सिंह का कंकाल बरामद किया। मामले की सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों ने अंडरवियर और गमछे से उसकी पहचान की। थाना प्रभारी ने बताया कि शेष आरोपियों को पुलिस शीघ्र ही गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें