फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्दी के नाम पर फिर ढीली होगी ट्रैफिक पुलिस की जेब

विज्ञापन
ट्रै‌फिक - फोटो : demo pic
विज्ञापन
एटा। यातायात पुलिस की ड्रेस में एक बार फिर से शासन स्तर से बदलाव किया है। जिसमें ट्रैफिक पुलिस के लिए फिर से खाकी की जगह नीला पैंट पहनना निर्धारित किया गया है। ड्रेस में बदलाव होने से यातायात पुलिस कर्मियों पर दोहरा खर्चा पड़ेगा।
विज्ञापन



दिसंबर माह से यातायात पुलिस के लिए एक बार फिर से खाकी पैंट हटाते हुए नीली गहरे रंग की पैंट निर्धारित की गई है। इससे पहले बसपा सरकार में भी नीला पैंट किया गया था। जिसे बाद में सपा सरकार में फिर से खाकी पैंट कर दिया गया था। हाल ही में शुरू हुई सर्दियों को लेकर अधिकांश यातायात पुलिस कर्मियों ने खाकी पैंट के साथ ही गर्म वर्दी तैयार कराई है।

शासनादेश होने के बाद नीला पैंट तैयार कराने के लिए ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को दोहरा खर्च उठाना पड़ेगा। उधर, जिले में तैनात पुलिस कर्मियों में से आधे सिपाहियों को चार से पांच साल बीतने के बाद भी वर्दी भत्ता नहीं मिला है। ऐसे में पुलिस कर्मियों को वर्दी तैयार कराने में काफी कठिनाई हो रही है।
विज्ञापन


वहीं, दूसरे पुलिस कर्मियों ने बताया कि उन्हें चार साल पहले वर्दी तैयार करने के लिए 1500 रुपये मिलते थे। जिन्हें शासन ने बढ़ाकर 2250 रुपये कर दिए हैं। जिसमें दो वर्दी, जूते, मोजे, टोपी, बेल्ट आदि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें