फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे में मिनी बस और ट्रैक्टर में टक्कर, 16 घायल

विज्ञापन
एक्सीडेंट - फोटो : demo pic
विज्ञापन
कासगंज। घने कोहरे के कारण कर्मियों को नोवा फैक्ट्री ले जा रही फैक्ट्री की मिनी बस और ट्रैक्टर में टक्कर हो गई। जिससे मिनी बस में सवार 16 कर्मी घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो गंभीर घायलों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर किया गया।
विज्ञापन



शुक्रवार की सुबह लगभग 8 बजे नोवा फैक्ट्री की बस कर्मियों को लेकर सोरों गेट से नोवा फैक्ट्री जा रही थी। घने कोहरे की वजह से सामने से आ रहे ट्रैक्टर को बस चालक नहीं देख सका। जिससे बस और ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर हुई। ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। बस में सवार फैक्ट्री के कर्मियों में चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने कर्मियों को एक-एक कर बस से बाहर निकाला। जानकारी की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल कर्मियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।


इस घटना में नरेश पुत्र मैकूू निवासी इटावा, मुकेश पुत्र रामखिलाड़ी, सुरेंद्र पुत्र होरीलाल मोहल्ला मोहन, अवधेश पुत्र दामोदर निवासी दुर्गा कलोनी, सुरेंद्र गौर पुत्र बाबूलाल निवासी कोड़ियागंज अलीगढ़, राकेश पुत्र लालमन निवासी फैजाबाद, विशेष पुत्र जगत सिंह निवासी शामली, भारत पुत्र ग्रीश निवासी दुर्गा कालोनी, बस चालक गिर्राज पुत्र रामपाल निवासी लवकुशनगर, अनुज पुत्र रघुवरदयाल निवासी मोदीनगर गाजियाबाद, राजपाल पुत्र त्रिलोकी निवासी भरतपुरा राजस्थान, अनुज पुत्र वेदप्रकाश निवासी माधौपुरी, राजकुमार पुत्र केके सक्सेना निवासी दुर्गाकलोनी, अर्जुन पुत्र रामपाल निवासी मैनपुरी, धीरेंद्र पुत्र एवरन सिंह निवासी औरैया, प्रमोद पुत्र गौरीशंकर निवासी मैनपुरी घायल हो गए। जहां से गंभीर घायल विशेष पुत्र जगत सिंह एवं राजपाल पुत्र त्रिलोकी की स्थिति गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें