फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री के सामने किया प्रदर्शन, जताया रोष

विज्ञापन
कासगंज में प्रभारी मंत्री सुरेश पासी से जमीन पर कब्जे की शिकायत करतीं महिलाएं
विज्ञापन
कासगंज। ऋण मोचन कार्यक्रम के समापन के बाद प्रभारी मंत्री सुरेश पासी एवं पार्टी जिलाध्यक्ष के सामने दो महिला पीड़िताओं ने शिकायती पत्र देकर उत्पीड़न का आरोप लगाया। एक विधायक के खिलाफ पीड़ित महिलाओं और उनके परिवारीजनों ने नारेबाजी की। दोनों मामले में प्रभारी मंत्री ने पुलिस अधीक्षक को जांच पड़ताल कर कार्रवाई को कहा है।
विज्ञापन

थाना गंजडुंडवारा के गांव बहारपुर की ज्योति पुत्री बदन सिंह ने बताया कि उन पर तीन बार जानलेवा हमला हो चुका है, लेकिन दोषियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने कहा कि थाने में मामले की प्राथमिकी भी दर्ज है। पुलिस की कार्रवाई न होने से हमलावरों के हौंसले बुलंद हैं। हमलावर बार बार धमकी दे रहे हैं। इस मामले में ज्योति एवं परिवारीजनों ने काफी आक्रोश जताया और कार्रवाई की मांग की। वहीं गीता पत्नी करन सिंह निवासी छोटी सब्जी मंडी ने कहा कि उनकी जमीन पर कब्जे की नीयत से 10 सितंबर की शाम कब्जे की कोशिश की गई। अराजकतत्वों ने झूठी एफआईआर लिखवाकर उनके पति को जेल भिजवा दिया। उनकी जमीन पर कब्जा करने की नीयत है। दोनों की मामलों में प्रभारी मंत्री ने प्रभारी मंत्री ने पुलिस अधीक्षक को मामले की जांच पड़ताल कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें