फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए बनाए गए 13 केंद्र

विज्ञापन
इंटर कॉलेज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी। शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए जनपद में केंद्रों का निर्धारण कर दिया गया है। उच्च प्राथमिक स्तर के लिए 13 तथा प्राथमिक स्तर के लिए 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 15 अक्तूबर को होने वाली इस परीक्षा में कुल 12343 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन


शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए शासन के निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने केंद्र निर्धारित कर दिया है। प्राथमिक वर्ग की परीक्षा प्रथम पाली में होगी। जिसमें कुल 5229 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
जबकि द्वितीय पाली में आयोजित होने वाली उच्च प्राथमिक वर्ग की परीक्षा में कुल 7114 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के संबंध में जिलाधिकारी तथा डीआईओएस को विशेष सतर्कता रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


परीक्षा के लिए आकांक्षा ग्लोबल एकेडमी, सीआरबी स्कूल, क्रिश्चियन इंटर कालेज, डॉ. किरन सौजिया सीनियर सेकेंड्री स्कूल, राजकीय बालिका इंटर कालेज देवी रोड, राजकीय इंटर कालेज आगरा रोड, आरसी कन्या इंटर कालेज, आरसी महिला डिग्री कालेज ए ब्लाक, आरसी महिला डिग्री कालेज बी ब्लाक, महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कालेज, एसबीआरएल सीनियर सेकेंड्री स्कूल, शांति बाल कल्याण संस्थान, गंगा सहाय कन्या इंटर कालेज को केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें