फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक पड़ाव में धूमधाम से मना विजयादशमी पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। भगवान राम का तीर लगते ही बुराई का प्रतीक दशानन धू-धू कर जल उठा। रंग-बिरंगी आतिशबाजी और पटाखों की प्रदर्शनी हुई। वहीं रावण वध के बाद प्रभु श्रीराम के जयघोष से पूरा प्रांगण गूंज उठा। शनिवार शाम को विजयादशमी पर्व पर सैनिक पड़ाव में चल रहे रामलीला महोत्सव में बुराई के प्रतीक रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया गया।
विज्ञापन

शहर में शनिवार को विजयादशमी के पर्व पर सैनिक पड़ाव में जन सैलाब उमड़ पड़ा। रावण के पुतला दहन को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस दौरान रामलीला के मंच पर राम-रावण युद्ध की लीला का मंचन किया गया। भगवान राम अपने रथ पर सवार होकर हाथ में धनुष लेकर बुराई के प्रतीक का संहार करने पहुंचे। प्रभु श्रीराम ने जैसे ही अहंकार के प्रतीक रावण पर तीर छोड़ा, तो पुतला धू-धू कर जल उठा। आसमान में आतिशबाजी के साथ-साथ भगवान श्रीराम के जयकारे गूंजने लगे। इस मौके पर डीएम अमित किशोर, एसएसपी अखिलेश चौरसिया, पूर्व एमएलसी सुधाकर वर्मा ने भगवान श्रीराम का तिलक किया।
रावण वध के बाद आतिशबाजी के रंगीन नजारे देखने को मिले। वहीं दर्शकों ने मेले का आनंद लिया। इस अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष शशिवेंद्र पाल सिंह, अनिल शर्मा वैरागी, दीपांकर सिंह एडवोकेट, नलिन राज गुप्ता, स्वयं प्रकाश गौड़, उमाशंकर गिरि, दिनेश उपाध्याय, ग्रीशमिश्रा, नीरज गुप्ता, गोविंद, अतुल महाजन, निखिल चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन


काली अखाड़ों ने मोहा मन
दशहरा पर्व के दौरान काली अखाड़ों ने अपने हैरतअंगेज करतब दिखाए। इससे दर्शक खूब रोमांचित हुए। काली अखाड़ों ने तलवार बाजी का प्रदर्शन कर लोगों का मन मोहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें