फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली दफा हुए परिसीमन में बदले सभी वार्डों के नंबर

विज्ञापन
demo - फोटो : demo
विज्ञापन
मथुरा। पहली दफा कराए गए परिसीमन में सभी वार्डों के नंबर बदल गए हैं। श्री कृष्ण जन्मस्थान वार्ड 62 में शामिल हो गया है जबकि वृंदावन में बांकेबिहारी का मंदिर वार्ड 70 में आएगा। 70 वार्ड में बंटे महानगर के परिसीमन को शासन ने मंजूरी देते हुए 15 दिन में आपत्तियों का निस्तारण करने को कहा है।
विज्ञापन



नगर निगम के चुनाव के लिए मथुरा भी तैयार होने लगा है। शासन में जो परिसीमन का प्रस्ताव सोमवार को भेजा गया था उसे मंगलवार को मंजूरी दे दी गई है। सभी वार्ड के नंबर बदल गए हैं। इस परिसीमन पर आपत्ति दाखिल करने के लिए 15 दिन का वक्त दिया गया है। 15 दिनों के भीतर आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। विशेष सचिव शैलेंद्र कुमार सिंह द्वारा जारी परिसीमन में मथुरा-वृंदावन नगर निगम में 70 वार्डों को स्वीकृति प्रदान की गई है। वार्ड क्रमांक अनुसूचित जाति की जनसंख्या के क्रम के तहत निर्धारित किए गए हैं। इसमें वार्ड एक तैय्यापुर से शुरू होकर 70वां वार्ड वृंदावन के बिहारीपुरा पर खत्म होगा। इस तरह अनुसूचित जाति की सबसे अधिक आबादी तैय्यापुर में है, जबकि सबसे कम बिहारीपुरा में मौजूद है।


वार्ड परिसीमन में श्रीकृष्ण जन्मस्थान को वार्ड 62 (जगन्नाथपुरी) में रखा गया है। मंदिर द्वारिकाधीश को वार्ड 68 में (चौबियापाड़ा) और मंदिर बांकेबिहारी को वार्ड 70 में रखा गया है। इसके अलावा जिला मुख्यालय सिविल लाइन क्षेत्र को दामोदरपुरा से जोड़ते हुए वार्ड पांच और नगर निगम कार्यालय को वार्ड 19 (जनरलगंज) का हिस्सा बनाया गया है। सबसे बडे़ वार्ड 11 बाद की आबादी 14559 और सबसे छोटे वार्ड कोटा गोविंदपुर देहात की आबादी सिर्फ 5012 रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम के परिसीमन प्रस्ताव को शासन ने स्वीकृति दे दी है। अब इसके प्रकाशन के बाद 15 दिन में आपत्तियां मांगने के आदेश दिए हैं।
अरविंद मलप्पा बंगारी-डीएम, मथुरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें