फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राया थाना पहुंची सीबीआई ने खंगाला रिकार्ड

विज्ञापन
सीबीआई को कब्जेधारकों का सामान गायब ‌मिला। । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राया (मथुरा)। जवाहरबाग कांड की जांच कर रही सीबीआई की टीम शनिवार को सुबह थाना राया पहुंच गई। सीबीआई ने पिछले वर्ष मई में गांव आयराखेड़ा से पकड़े गए 14 कब्जाधारियों को लेकर पूछताछ की और उनसे जुडे़ रिकार्ड भी तलाशे लेकिन उन्हें कब्जेधारकों का सामान थाने से गायब मिला।
विज्ञापन



23 मई 2016 को तत्कालीन एसडीएम महावन वैभव कुमार, सीओ सुरेंद्र कुमार और थाना प्रभारी संजीव तोमर ने आयराखेड़ा के पास बने ऊसरा आश्रम कोकब्जाधारियों से खाली कराया था। इन कब्जाधारियों के जयगुरुदेव का अनुयायी होने और जवाहरबाग के कब्जाधारियों से संपर्क होने की चर्चाए रहीं।



बताया जाता है कि सीबीआई को सूचना मिली कि उनके पास ट्रैक्टर, जनेटर, कई ड्रम तेल सहित तमाम सामान मिला था। इसके अलावा इन लोगों के पास कई माह के लिए खाद्यान भी मौजूद था। लेकिन, शनिवार को थाना राया पहुंची सीबीआई टीम को यह सब सामान पुलिस के रिकार्ड में नजर नहीं मिला। पुलिस रिकार्ड में सिर्फ दो वाहन बरामद दिखाए गए हैं। इस सब पर सीबीआई भी हैरान है। इससे जुडे़ विवेचक सहित अन्य अधिकारियों से भी पूछताछ की जा सकती है।
विज्ञापन




14 कब्जाधारियों को भेजा था जेल
आयराखेड़ा के निकट आश्रम कब्जाने वाले 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इसमें प्रेम चन्द्र पुत्र दयाशंकर निवासी दुधारू अरूआ, दिनेश पुत्र रामनरेश निवासी चांदपुर जैंत, रामकृष्ण पुत्र कमला प्रसाद निवासी सतनाई पकाई सीधी, राकेश पुत्र बालकराम निवासी धनीपुर मिताली, रामगुनपाल पुत्र जयराम चकुआ इब्राहिम, धर्मेन्द्र कुमार पुत्र जगमोहन निवासी डडीसरा, रामनंद मौर्य पुत्र रामनरेशन निवासी नगवाल सर्वो बहराइच, सिद्धनाथ विश्वकर्मा पुत्र हीरालाल निवासी सदियाबाद, जानकी प्रसाद पुत्र श्रीनाथ बहादुरगढ़, रामनरेश पुत्र जगदीश प्रसाद, पडसुरी सीधी, रामजश पुत्र जगेश्वर बहादुरपुरा बस्ती, रोशन पुत्र कामता प्रसाद निवासी बल्लोपुर लखीमपुर, दुबले पुत्र रामनारायन मदनिया ईशान, रक्षाराम पुत्र रामसागर, निवासी बहराइच शामिल थे। इन्हें पहले शांति भंग करने के आरोप में भेजा गया और बाद में इनके खिलाफ 147,149, 332, 427, 447 सहित उपनिरीक्षक गिरीश चन्द्र सेठ ने थाना राया में मुकदमा पंजीकृत कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें