फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरांव रोड पर युवक को गाली मारी, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसागंज। अरांव रोड स्थित महारानी कोल्ड स्टोरेज के समीप बाइक सवार युवक पर फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान एक गोली पेट में लगने से लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस युवक को उपचार के लिए फिरोजाबाद ले गई। घटना का कारण तो स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव आमौर निवासी हनी(22) पुत्र जयप्रकाश शनिवार की शाम को बाइक पर सवार होकर कैरावली गांव में स्थित अपनी बुआ के घर गया था। शाम को बाइक से ही वापस घर लौट रहा था।रात्रि8.30 बजे उसकी बाइक अरांव रोड पर स्थित महारानी कोल्ड स्टोरेज के समीप पहुंची थी कि तभी पहले से घात लगाए बैठे तीन अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। तमंचा से तीन-चार फायर किए,इस दौरान एक गोली हनी के पेट में लग गई। इसके कारण वह लहू लुहान होकर जमीन पर गिर गया।

फायरिंग की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। उसने मोबाइल से परिजनों को सूचना देने के साथ ही डायल 100 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 100 की गाड़ी तत्काल ही मौके पर पहुंची।पुलिस घायल युवक को उपचार के लिए फिरोजाबाद ले गई। गोली किसने मारी और क्यों इसका कारण स्पष्ट नहीं हुआ । प्रभारी निरीक्षक सिरसागंज का कहना है कि युवक के गोली मारे जाने का मामला संज्ञान में आया है,मामले की पड़ताल की जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें