फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज के लिए भटक रही एसिड अटैक पीड़िता

विज्ञापन
एसिड अटैक - फोटो : demo
विज्ञापन
मथुरा। पिता के एसिड अटैक से झुलसी पीड़िता इलाज के लिए दर-दर भटक रही है। पति और बच्चे के साथ दो बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दर्शन में भी दस्तक दी है। जिले के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी और ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा को भी कई बार अपना दर्द सुना चुकी है। लेकिन, आश्वासन के अलावा कहीं कुछ नहीं मिला है।
विज्ञापन



मंगलवार को पति के साथ कलक्ट्रेट पहुंची पीड़िता ने बताया कि उसे उपचार नहीं मिल रहा है। एसिड से प्रभावित चेहरे पर नाक का छिद्र बंद होता जा रहा है। प्रभावित हाथ की नसें भी सिकुड़ती जा रही हैं। इससे हाथ सीधा नहीं हो पा रहा है। पति ने बताया कि वह लखनऊ में दो बार मुख्यमंत्री से भी गुहार लगा चुके हैं। फिर भी उपचार नहीं मिला है, न सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है।


जिले के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी और ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा भी उसे उपचार के लिए भरोसा दे चुके हैं, लेकिन उसे अब तक मदद नहीं मिली। बता दें कि 30 अप्रैल को थाना हाईवे के गांव आजमगढ़ में महिला पर एसिड अटैक हुआ था। इसमें उसका पति भी झुलस गया था। डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने बताया कि रानी लक्ष्मीबाई सहायता कोष से मदद के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें