मैनपुरी। जिले के 17 इंटर कालेजों ने अभी तक छात्रवार विवरण की सीडी जमा नहीं की है। इसके चलते उक्त कालेजों को मान्यता समाप्ति के नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में कहा कि तीन दिन के अंदर यदि विद्यार्थीवार डाटा संकलन प्रपत्र की सीडी जमा नहीं की गई तो उक्त कालेजों की मान्यता समाप्त कर दी जाएगी।
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत सभी कक्षाओं का छात्रावार विवरण की सीडी स्कूलों को जमा करनी होती है। इसमें 14 बिंदुओं पर छात्रों के बारे में जानकारी देनी होती है। इन प्रपत्रों में बच्चों की संख्या, यूनिफार्म, छात्रवृत्ति, फर्नीचर आदि की जानकारी अंकित की जाती है। इसी के आधार पर विद्यालय का बजट बनता है। यह सीडी शासन को भेजी जानी है। विभाग द्वारा छात्रावार सीडी बनवाने का प्रशिक्षण भी प्रधानाचार्यों को दिया जा चुका है। साथ ही प्रशिक्षण में भाग लेने वाले विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को शीघ्र ही सीडी जमा करने को कहा था। उसके बाद भी अभी तक 17 कालेजों ने प्रपत्र जमा किए हैं।
डीआईओएस जीएस राजपूत ने बताया कि 17 स्कूलों ने अभी तक छात्रवार विवरण की सीडी जमा नहीं की है। स्कूलों को मान्यता समाप्ति का नोटिस जारी किया गया है। यदि यह स्कूल तीन दिन के अंदर सीडी जमा नहीं करते हैं तो इनकी मान्यता स्वत: ही समाप्त हो जाएगी।
ालय नगला बीच करहल