फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोड़ो सारे काम, ...चलो गिरिराज के धाम

विज्ञापन
श्री कृष्‍ण - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। भक्ति और आस्था का प्रतीक मुड़िया पूर्णिमा मेला मंगलवार से शुरू होने जा रहा है। नौ जुलाई तक चलने वाले इस मेले में पचास लाख से भी अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। प्रशासन ने भी चौकस इंतजाम कर लिए हैं। भक्तों की सुरक्षा के लिए भारी पुलिस फोर्स लगा दी गई है।
विज्ञापन


चार जुलाई से शुरू हो रहे मुड़िया मेले के लिए सोमवार की रात से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। उत्तर प्रदेश के साथ ही दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब और उत्तराखंड से लोग पहुंच रहे हैं।

यह सभी लोग गिरिराज की पूजा करके 21 किलोमीटर की परिक्रमा लगाएंगे। मान्यता है कि इस दौरान सच्चे दिल से भगवान से जो भी मांगा जाता है वह मिलता है। क्योंकि बड़ी संख्या में लोग जुटेंगे लिहाजा प्रशासन ने भी उसी तरह से इंतजाम किए हैं। रास्तों को भी सुधारा गया है। सुरक्षा के चौकस इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


कमिश्नर, आईजी, डीआईजी, एसएसपी और डीएम ने पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कुछ स्थानों पर पथ प्रकाश की व्यवस्था नहीं थी उसे दुरुस्त करा दिया गया है।

यह की गई हैं व्यवस्थाएं
62 सेक्टर में बांट दिया गया है मेले परिसर को
30 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए परिक्रमा मार्ग में
09 गाड़ियां लगाई गई हैं फायर ब्रिगेड की
15 एंबुलेंस लगा दी गईं हैं मुड़िया मेले में
16 मोटर साइकिल चिकित्सा दल लगाए गए हैं
03 जनसुविधा केंद्र भी बना दिए गए हैं
06 स्वागत कक्ष बनाए गए हैं परिसर में
44 पार्किंग स्थल बना दिए गए हैं
200 बसें जंक्शन से गोवर्धन के लिए चलेंगी
1500 रोडवेज की बसों को लगाया गया है
20 चेंजिंग रूम बनाए गए हैं मानसी गंगा पर
750 कर्मचारी लगाए गए हैं सफाई के लिए
31 मोबाइल टायलेट की व्यवस्था कर दी गई है

- गोवर्धन रोड पर रोडवेज बस को छोड़कर कोई भारी वाहन नहीं चलेगा
- ट्रैफिक को वन-वे कर दिया गया है
- भक्तों के आरओ के पानी की व्यवस्था की गई
- मुड़िया पूर्णिमा मेले में हेल्प डेस्क खोली गई
- सादे कपड़ों में सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे मेले में
जंक्शन पर 63 सीसीटीवी कैमरे रखेंगे नजर

मथुरा। मुड़िया मेले पर ट्रेनों से आने वाले श्रद्धालुओं पर 63 सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी। जंक्शन पर भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए प्लेटफार्मों पर रस्सा बांधकर बेरीकेडिंग कराई गई है। जंक्शन से श्रद्धालुओं को गोवर्धन जाने वाली बसों की ओर भेजा जाएगा।
आरपीएफ के 300 जवान तैनात रहेंगे

गोवर्धन। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और उनको व्यवस्थित करने के लिए मथुरा जंक्शन और आसपास 300 से अधिक आरपीएफ और आरपीएसएफ के जवान तैनात रहेंगे। आरपीएसएफ की एक कंपनी जंक्शन पहुंच चुकी है।

ट्रेन की छत पर चढ़े तो नहीं चलेगी गाड़ी
गोवर्धन। मुड़िया मेला पर आने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को ट्रेनों की छत पर चढ़ने से रोकने के लिए आरपीएफ के जवान तैनात किए जा रहे हैं। आरपीएफ प्रभारी ने बताया कि यात्री ट्रेन की छत पर चढ़े तो ट्रेन को चलाने नहीं दिया जाएगा।


एसडीएम डॉ. सदानंद गुप्ता ने सोमवार को राधाकुंड क्षेत्र में मुड़िया पूर्णिमा मेला की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि मेला में पॉलीथिन और डीजे प्रतिबंधित रहेंगे। भंडारा और प्याऊ पर इस नियम का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। इस बार सामान घर संचालन की व्यवस्था को भी पंजीकृत किया जा रहा है।

यहां सामान रखने की दरें भी तय की जा रही हैं। एसडीएम ने बताया कि अधिक बरसात होने की स्थिति में रोडवेज बसों के अलावा सभी प्राइवेट वाहन मथुरा में रोक दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जन सुविधा केंद्र, राधाकुंड गौराधाम मंदिर के सामने, चकलेश्वर के समीप सड़क पर जलभराव और कंकरीट निकल आने की समस्या का समाधान किया जा रहा है।


मंदिरों में उमडे़गी भीड़
राधाकुंड। एकादशी से लेकर मुड़िया पूर्णिमा तक गोवर्धन परिक्रमा के साथ आसपास के मठों में गुरुओं की पूजा के लिए भक्तों का सैलाब उमडे़गा। राधा रानी कुंड में डुबकी लगाते हुए मंदिरों में मंगला आरती की जाएगी। मंगलवार को एकादशी पर मंदिरों में रोजाना की अपेक्षा अधिक भीड़ रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें