फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्या पक्ष ने लिखवाई दूल्हे और बिचौलिये के लिखाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
टूंडला। पहली पत्नी व बच्चों को छोड़ दूसरी शादी रचाने जा रहा दूल्हा बारात लेकर नहीं पहुंचा। मामले में कन्या पक्ष ने दूल्हा व बिचौलिये के विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


मथुरा के थाना सदर अंतर्गत मोहल्ला माली मकसदपुर निवासी मुकेश यादव का राजा का ताल की ठार खेड़ा थाना टूंडला से रिश्ता तय हुआ था। रविवार को उसकी बारात आनी थी। बारात गांव पहुुंचती उससे पहले ही मुकेश की पहली पत्नी मधू निवासी गांव अरमरा जट्ट थाना मक्खनपुर फिरोजाबाद अपने दो बच्चों के साथ खेड़ा पहुंच गयी। मधू कन्या पक्ष ने मुकेश के शादीशुदा होने की बात बतायी तो होश उड़ गये।

कन्या के पिता युवराज सिंह यादव ने मुकेश कुमार निवासी मोहल्ला माली मकसदपुर थाना सदर, मथुरा व संतोष यादव निवासी गढ़ी दरगपुर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करायी है। पुलिस आरोपी दूल्हा व बिचौलिये की तलाश कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें