फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में गई युवक की जान

विज्ञापन
accident
विज्ञापन
मैनपुरी (ब्यूरो)। थाना एलाऊ क्षेत्र में गुरुवार रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को चपेट में ले लिया युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे को गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


गांव मोहनपुर निवासी पूरन सिंह (26) साथी सतेंद्र कुमार (26) के साथ गुरुवार रात को बाइक से थाना किशनी क्षेत्र के गांव शमशेरगंज जा रहे थे। बाइक जब थाना एलाऊ क्षेत्र में कुसमरा मार्ग पहुंची तभी अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को चपेट में ले लिया जिसमें पूरन की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं सतेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा। वहीं घायल सतेंद्र को जिला अस्पताल से चिकित्सकों ने सैफई के लिए रेफर कर दिया। परिवारीजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें