फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 लाख की इलायची लदा ट्रक पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
80 लाख की इलायची लदा ट्रक पकड़ा
विज्ञापन

मैनपुरी। दिल्ली से करीब 80 लाख रुपये की इलायची से लदा एक ट्रक चोरी कर लिया गया। पुलिस ने बुधवार देर शाम ट्रक दन्नाहार क्षेत्र में पकड़ लिया। इसकी सूचना दिल्ली के पड़पड़गंज थाना पुलिस को दी गई। वहां मामला दर्ज कराया गया था। वहां से आई टीम आरोपियों व ट्रक को ले गई।
विज्ञापन

दिल्ली के पड़पड़गंज थाना क्षेत्र से एक इलायची लदा ट्रक कुछ दिन पूर्व चोरी हो गया था। ट्रक में लदे माल की कीमत करीब 80 लाख रुपये थी। गाड़ी में लगे जीपीएस से ट्रक की लोकेशन मैनपुरी क्षेत्र दिख रही थी। बुधवार को सूचना मिलने के बाद दन्नाहार थाना पुलिस ने करहल जाने वाले मार्ग के पास उक्त ट्रक को पकड़ लिया। ट्रक चालक और उसमें मौजूद दो अन्य लोगों को हिरासत में ले लिया। माल बरामदगी की सूचना पडपडगंज थाना पुलिस को दी गई, जिसके कुछ देर बाद पडपडगंज थाना पुलिस की एक टीम मैनपुरी पहुंची और ट्रक व बदमाशों को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें