फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: लापता हुआ सातवीं कक्षा का छात्र

Tue, 25 Nov 2025 02:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो16 लापता छात्र मयंक का फोटो
विज्ञापन
दन्नाहार। थाना क्षेत्र के गांव औड़ेन्य मंडल का रहने वाला एक 7वीं कक्षा का छात्र सोमवार सुबह लापता हो गया, परिजन ने काफी तलाश की। मगर कहीं पता नहीं लग सका। अनहोनी की आशंका से घबराए परिजन ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव औड़ेन्य मंडल निवासी मयंक कुमार ब्रहृमदेव मंदिर के पास मकान बना कर रह रहे हैं। सोमवार सुबह पुत्र यशु उर्फ अभिनव आगरा-मैनपुरी रोड स्थित स्कूल के लिए निकल गया था।स्कूल में पेरेंटस मीटिंग में शामिल होने के बाद मयंक घर आ गए थे। हालांकि छुट्टी के बाद भी पुत्र मयंक घर नहीं आया। कुछ देर इंतजार करने के बाद परिजन ने तलाश शुरू की। मगर, काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं लग सका। दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज भी देखे गए, जिसमें किशोर एटा की ओर जाते हुए दिखाई दिया है। ज्योति तिराहे के पास उसकी साइकिल मिली है। परिजन तलाश के लिए एटा रवाना हो गए हैं। चार बजे घबराए परिजन थाने पहुंचेे और तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने भी छात्र की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें