फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी जिले में 79 कॉलेजों के 312 छात्र-छात्राओं का भविष्य संकट में

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले के 79 कॉलेजों ने 312 छात्र-छात्राओं का भविष्य संकट में डाल दिया। इन छात्र-छात्राओं के ऑनलाइन आवेदन के दौरान संबंधित कॉलेजों के प्रधानाचार्यों ने उनके अभिलेख वेबसाइट पर अपलोड नहीं किए। अब सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने उनके अभिलेख उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए हैं। सचिव के निर्देश के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद सचिव ने जिला विद्यालय निरीक्षक से फोन पर बात करते हुए निर्देश दिए कि उनके यहां से 79 कॉलेजों के 312 बाहरी छात्र-छात्राओं के अभिलेख ऑनलाइन आवेदन के दौरान विभाग की वेबसाइट पर अपलोड नहीं किए गए हैं। ऐसे कॉलेजों की सूची और छात्र संख्या उनके कार्यालय को भेज दी गई है।

संबंधित कॉलेजों के प्रधानाचार्य को निर्देशित कर तत्काल संबंधित छात्र-छात्राओं के अभिलेख क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ उपलब्ध कराए जाएं। सचिव ने चेतावनी दी है कि यदि अभिलेख नहीं पहुंचे तो संबंधित छात्र-छात्राओं के प्रवेश पत्र जारी नहीं किए जाएंगे। सचिव के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने संबंधित कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वे तत्काल क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ को संबंधित छात्र-छात्राओं के सत्यापित अभिलेख उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जिला विद्यालय निरीक्षक को फोन पर बात कर निर्देश दिए हैं कि संबंधित कॉलेजों के प्रधानाचार्यों से संबंधित शिक्षकों के अभिलेख उनके कार्यालय को उपलब्ध कराए जाएं। यदि अभिलेख उपलब्ध नहीं होते हैं तो संबंधित छात्र-छात्राओं को परीक्षा में शामिल करना संभव नहीं होगा।

विभागीय सूत्रों की मानें यदि समय से अभिलेख कॉलेजों ने उपलब्ध नहीं कराए तो माना जाएगा कि कॉलेजों द्वारा जानबूझकर फर्जीवाड़ा किया गया है। इसके लिए कॉलेज संचालकों को भी दोषी मानते हुए कॉलेजों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

79 कॉलेजों की सूची प्राप्त हुई। इनके द्वारा बाहरी छात्र-छात्राओं के आवेदन के दौरान आवश्यक अभिलेख विभाग की वेबसाइट पर अपलोड नहीं किए गए हैं। संबंधित कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को जानकारी दे दी गई है। समय से अभिलेख उपलब्ध न कराने पर छात्र-छात्राओं का प्रवेश पत्र रुक सकता है इसके लिए प्रधानाचार्य स्वयं जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

-सर्वेश कुमार जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें