फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

77 शिक्षकों को मिले नियुक्ति पत्र तो खुशी से खिले चेहरे

विज्ञापन
े23एमएनपी-31-कलक्ट्रेट पर नव नियुक्ति शिक्षक-शिक्षिकाओं को नियुक्ति पत्र देते कैबिनेट मंत्री और अ? - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। 69 हजार शिक्षक भर्ती के तहत तृतीय चरण में काउंसलिंग कराने वाले 77 शिक्षकों को शुक्रवार को मुख्यमंत्री के ऑनलाइन कार्यक्रम के बाद नियुक्तिपत्र वितरित किए गए। कलक्ट्रेट सभागार में कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्रिहोत्री और जिलाधिकारी ने उन्हें नियुक्ति पत्र वितरित किए। कैबिनेट मंत्री ने नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए कहा कि सरकार शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार देने का कार्य कर रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में एलईडी टीवी के माध्यम से मुख्यमंत्री का नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम प्रसारित किया गया। आबकारी मंत्री ने नव-नियुक्त शिक्षकों से उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि केंद्र, प्रदेश की सरकार बेरोजगार नौजवानों को बड़ी संख्या में रोजगार उपलब्ध कराकर उनके भाग्य बदलने का कार्य कर रही हैं।
जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि अध्यापक की भूमिका बच्चों के जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखती है। डीएम ने नव नियुक्ति शिक्षकों से कहा कि इच्छुक बच्चों को अतिरिक्त क्लास लगाकर उन्हें पढ़ाएं। बौद्धिक क्षमता का प्रयोग कर बच्चों का जीवन संवारने की दिशा में कार्य करें।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया ने कहा कि आपस में समन्वय स्थापित कर विद्यालय के बच्चों की समझ, बेसिक शिक्षा के मानकों पर ध्यान दें। मंत्री और अधिकारियों ने सभी 77 नव नियुक्ति शिक्षक-शिक्षिकाओं को नियुक्तिपत्र प्रदान किए। नियुक्तिपत्र पाकर शिक्षक-शिक्षिकाओं के चेहरे खुशी से झूम उठे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कमल सिंह, अरविंद तोमर, विशंभर तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें