सिरसागंज से अंतिम दिन आठ प्रत्याशियों ने किया नामांकन
सिरसागंज विधानसभा से अंतिम दिन आठ प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। इसमें प्रजातांत्रिक जनसेवक पार्टी के रामनरेश,लोकशक्ति के अनिल कुमार,बहुजन मुक्ति पार्टी के केदार सिंह, आम आदमी पार्टी के विवेक, निर्दलीय जयवीर सिंह, शालिनी, रामबेटी, हरिओम ने नामांकन दाखिल किया, जबकि भाजपा के हरिओम यादव ने दो सेट, बसपा के पंकज मिश्रा ,सपा के सर्वेश यादव नया सेट दाखिल करने पहुंचे थे। टूंडला सीट से आम आदमी पार्टी के बबलू सिंह, बहुजन मुक्ति पार्टी के ओमप्रकाश और पीपुल्स पार्टी आफ इंडिया के मणिरतनम गौतम ने नामांकन किया।
टूंडला विधानसभा से अंतिम दिन छह नामांकन दाखिल हुए। इनमें भाजपा के प्रेमपाल सिंह धनगर, आजाद समाज पार्टी के नरेश कुमार, विकास शील इंसाफ पार्टी के यतेंद्र कुमार, अपना दल के दीपक कुमार,निर्दलीय अनिल सिंह, सत्येंद्र कुमार ने नामांकन दाखिल किए जबकि सपा के राकेश बाबू एडवोकेट एवं बसपा के अमर सिंह नामांकन का नया सेट दाखिल करने पहुंचे। अंतिम दिन मंगलवार को 36 प्रत्याशियों के नामांकन को यदि जोड़ें तो जिले में 74 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए हैं।