फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

75 नव नियुक्ति शिक्षकों को दिवाली से पहले मिलेगा वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। 69 हजार शिक्षक भर्ती के तहत अवशेष पदों पर नौकरी हासिल करने वाले शिक्षकों के लिए खुशखबरी है। दिवाली से पहले उन्हें वेतन मिल जाएगा। बीएसए कमल सिंह ने ऑनलाइन जांच के बाद वेतन जारी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

69 हजार शिक्षक भर्ती के तहत अवशेष पदों पर नियुक्ति पाने वाले जिले के 75 शिक्षक- शिक्षिकाओं को अभी तक वेतन नहीं मिल सका है। उनके अभिलेखों की जांच चल रही थी। बीएसए कमल सिंह ने दिवाली का त्योहार देखते हुए संबंधित शिक्षकों की ऑनलाइन जांच कराते हुए दिवाली से पहले वेतन जारी करने के निर्देश दिए।
बीएसए ने बताया कि शिक्षकों को दिवाली से पहले वेतन मिल जाएगा। खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे संबंधित शिक्षकों के बिल तैयार कर उपलब्ध कराएं। जिससे उनको वेतन जारी किया जा सके। बीएसए कमल सिंह ने बताया कि ऑनलाइन जांच कराते हुए शिक्षकों को वेतन जारी कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें