फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दो वाहनों में लाया गया 72 क्विंटल घी पकड़ा, सैंपल भरे

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। पुलिस ने दो वाहनों में लादकर गाजियाबाद ले जाए जा रहे 72 क्विंटल घी को पकड़ा है। यह गंदा और बदबूदार होने के कारण पुलिस ने को सूचना दी, जिस पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने नकली की आशंका पर सैंपल भरे हैं। पुलिस ने दो लोगोंं को हिरासत में लिया है। जीएसटी विभाग की टीम भी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने मोहनपुरा क्षेत्र में दो वाहनों में लादकर ले जाए जा रहे घी को पकड़ लिया। वाहनों में 200 किलो के 35 ड्रम तथा 15 किलो के 14 टिन बरामद हुए। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया। मामले की सूचना खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन विभाग की टीम को दी गई। सूचना पर सहायक आयुक्त खाद्य आनंद देव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल गंगवार व ओमवीर सिंह ने पहुंचकर सैंपल भरने की कार्रवाई की। इसके साथ ही जीएसटी विभाग को भी सूचना दी गई। विभाग के सीटीओ अमित भी थाने पहुंच गए ताकि कर चोरी के मामले की भी जांच की जा सके। सहायक आयुक्त खाद्य आनंद देव ने बताया कि घी से जांच करने पर बदबू आ रही है और देखने में काफी गंदा प्रतीत हो रहा है। आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आरोपियों से इस घी के बारे में पूछताछ की है, लेकिन इसके बारे में उन्होंने बताया नहीं है कि वह किस फैक्टरी से इसे लेकर आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें