फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकघर की चार सौ महिला एजेंट बेरोजगारी के कगार पर

विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
मथुरा। डाकघर में बचत एजेंट के रूप में काम कर रहीं करीब 400 महिला एजेंट बेरोजगारी के कगार पर पहुंच गई हैं। केंद्र सरकार की लापरवाही के चलते उन्हें बचत एजेंट को दिए जाने वाला एसलास कार्ड नहीं मिला है। जिसके चलते वह बचत एजेंट के रूप में कार्य नहीं कर पा रही हैं। उन्होंने बैठक कर केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया है। चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह आंदोलन करेंगी।
विज्ञापन

जनपद में डाकघरों से जुड़ी करीब 400 महिलाएं बचत एजेंट के रूप मेें काम करती हैं। उन्हें संबंधित बचत करने वाले ग्राहक को सरकार द्वारा दिया जाने वाला एसलास कार्ड देना पड़ता है। यह कार्ड सरकार द्वारा महिला बचत अभिकर्ताओं को दिया जाता है। केंद्र ने वर्ष 2018-19 के लिए तीन करोड़ रुपये तो जारी कर दिए लेकिन इस पैसे से नासिक से छपने वाले कार्ड नहीं छपवाए गए। जिसके चलते महिला अभिकर्ताओं को एसलास-5 कार्ड नहीं मिल सका। रविवार को राष्ट्रीय अल्प बचत अभिकर्ता संघ के तहत इनके द्वारा राम मंदिर धर्मशाला धौली प्याऊ पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष गोविंद माधव अग्रवाल, महिला जिलाध्यक्ष कल्पना शर्मा सुभाष चौरसिया, अविनाश बंसल के अलावा चंद्रकला शर्मा, संगीता अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, निर्मल शर्मा, रेनू, सुषमा जैन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें