फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजा होने के डर से रचा नाटक!

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोपी ने सजा होने के डर से खुद के गले में ब्लेड मारकर नाटक रचा है। यह बात खुद पुलिस दबी जुबान कह रही है। वहीं जेल से ब्लेड लेकर कोर्ट तक पहुंचने को लेकर जेल प्रशासन भी शक के दायरे में है।
विज्ञापन

जेल में निरुद्ध आरोपी सोनू द्वारा खुद के गले में ब्लेड मारने को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा है। अधिकांश लोगों का कहना है कि आरोपी ने सजा से बचने के लिए खुद के गले पर ब्लेड से प्रहार कर नाटक रचा है। इस बात की पुष्टि पुलिस भी दबी जुबान कर रही है। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों में आरोपी को मासूम के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने के आरोप में सजा होने वाली थी। इसकी भनक लगने पर आरोपी ने कोर्ट का ध्यान हटाने के लिए घटना को अंजाम दिया है। पुलिस की बात मानें तो आरोपी युवक की तबियत पूरी तरह से ठीक हैैै। वहीं कोतवाली नगर प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि आरोपी सोनू के खिलाफ आत्महत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज किया गया है। मालूम हो कि सोनू में गुरुवार को पेशी के दौरान कोर्ट ले जाते समय जूते में रखा ब्लेड निकालकर गर्दन में मार लिया था। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिला अस्पताल से उसे आगरा रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें