फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने यमुना किनारे रोपे 101 पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। अमर उजाला ‘अपराजिता’ अभियान के तहत गोवर्धन के आदर्श कामिनी इंटर कालेज की स्वयंसेवी एनएसएस इकाई की छात्राओं ने यमुना के किनारे 101 पौधों का रोपण कर हरियाली का संकल्प लिया। वक्ताओं ने पेड़-पौधों को प्रकृति का शृंगार बताया। यमुना मिशन ने भी सहयोग किया।
विज्ञापन


छात्राओं ने हरियाली के संकल्प को लेकर उत्प्रेरक नारों के साथ रैली निकाली। एनएसएस इकाई की कार्यक्रम अधिकारी शालिनी भारद्वाज ने बताया कि अभियान में योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर लगाने के बाद प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने के लिए पौधों का रोपण किया गया है। अभियान में महिलाओं की भागेदारी प्रत्येक क्षेत्र में बढ़ रही है। वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं।

इनके रहने से ही प्रकृति का वातावरण जीवन के अनुकूल रहता है। यमुना मिशन का कार्य सराहनीय है। यमुना मिशन की रश्मि शर्मा ने कहा कि अमर उजाला का अपराजिता अभियान महिलाओं को सम्मान देने वाला है। इसके बैनर तले महिलाएं समाज हित के कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन


छात्रा मोहनी शर्मा ने बताया कि यमुना जी की स्थिति ठीक होनी चाहिए और यमुना किनारे सघन वृक्षावली ही इसकी शोभा बढ़ाएगी। संचालन मेघा माहेश्वरी ने किया। कार्यक्रम में अर्चना भट्ट, तृप्ति, प्रीति, पार्थी, ज्योति, कोमल, लता, राजवाला, ओमवती, दुर्गेश ममता आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें