फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान दिवस में गूंजा डीएपी की कालाबाजारी का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। किसानों की समस्याएं सुनने और उनके निस्तारण के लिए विकास भवन के आंबेडकर सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। यहां कृषि विभाग व किसानों से संबंधित विभाग के अधिकारियों ने शिकायतें सुनीं। उन्होंने किसानों को जल्द समस्याओं का निस्तारण करने का आश्वासन दिलाया।
विज्ञापन


किसानों ने सबसे पहले उर्वरकों की कालाबाजारी की मुद्दा उठाया। किसान केशव सिंह चौहान ने कहा कि किसानों को डीएपी निर्धारित कीमत की अपेक्षा 20 रुपये महंगी दी जा रही है। इस पर कृषि विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस शिकायत पर उप कृषि निदेशक डीवी सिंह ने उन्हें दुकानों पर निरीक्षण कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। वहीं किसानों ने अधीक्षण अभियंता विद्युत उमेश चंद्र वर्मा के आश्वासन के बाद भी अब तक मांगों के संबंध में कर्मचारी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि एसई से वार्ता में गलत तरीके से जारी किसानों की आरसी वापस लिए जाने व गलत बिलों को सही कराने पर सहमति बनी थी। उन्होंने लिपिक मनोज कुमार पर आदेश न मानने का आरोप लगाया है। इसके अलावा किसानों ने नहरों में पानी न आने की शिकायत की। इस पर परियोजना अधिकारी सुरेश चंद्र मिश्रा ने जल्द नहरों में पानी आने की बात कही। किसान दिवस में जिला कृषि अधिकारी डॉ. गगनदीप सिंह, वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक सुरेंद्र सिंह राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें