फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह बूथों पर सुबह नौ बजे से होगा मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। मैनपुरी बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए एसोसिएशन के सभाकक्ष में बनाए गए छह बूथों पर सुबह नौ बजे से मतदान शुरू होगा। मतदान के तुरंत बाद मतगणना करके परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। गुरुवार को होने वाले चुनाव के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के सभाकक्ष में बुधवार को मुख्य चुनाव अधिकारी एएच हाशमी ने सहायक चुनाव अधिकारी रामप्रकाश पाल, आनंद सिंह यादव के साथ बैठक की। बैठक में तय किया गया सुबह नौ बजे से शाम तीन बजे तक मतदान होगा। मतदान के तुरंत बाद अध्यक्ष और सचिव पद के लिए मतों की गणना शुरू की जाएगी। गुरुवार को ही परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

शेष पदों के लिए शुक्रवार को सभाकक्ष में मतगणना होगी। मतदान के लिए सभाकक्ष में ही छह बूथ बनाए गए हैं। मतदान करने के लिए सदस्यों द्वारा परिचय पत्र लाना अनिवार्य किया गया है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल मुहैया कराने केे लिए एसपी को पत्र लिखा गया है। बुधवार को दीवानी परिसर में प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ वकीलों के बस्तों पर जाकर वोट मांगे। कई प्रत्याशी अकेले ही वोट मांगने में जुटे रहे। महिला प्रत्याशियों ने महिला वकीलों के साथ अपने समर्थन में वोट मांगे। देर शाम तक चुनाव अधिकारी तैयारियों को अंतिम रूप देते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें