फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाट ठेले पर सिपाही ने की तोड़फोड़, पुलिस के खिलाफ रोष, थाना घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शिकोहाबाद। लखनऊ में तैनात सिपाही ने पालीवाल चौराहा स्थित चाट ठेल-ढकेल पर रखा सामान फेंक दिया। सिपाही की हरकत को देख चौराहे पर मौजूद छात्रों ने सिपाही को खदेड़ लिया। सिपाही भागता हुआ सीधे थाना पहुंचा और वहां इंस्पेक्टर से भी अभद्रता कर दी।

उधर आक्रोशित लोगों ने ठेल और ब्रेंच डाल कर स्टेशन रोड जाम कर दिया। इस दौरान छात्रों और जनता ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

गुरुवार दोपहर दो बजे के करीब पालीवाल चौराहे पर एक सिपाही ने चाट ठेल-ढकेल पर रखे सामान को फेंक दिया। सिपाही ने एक नहीं बल्कि वहां मौजूद चार-पांच ठेल पर रखे सामान को फेंक दिया। इससे ठेल वालों में आक्रोश व्याप्त हो गया। जानकारी पर कॉलेज के छात्रों ने सिपाही को खदेड़ना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


जिससे चौराहे पर हंगामा खड़ा हो गया। सिपाही थाने पहुंचा और प्रभारी निरीक्षक से भी अभद्रव्यवहार करने लगा। पुलिस ने सिपाही को हिरासत में लेकर हवालात में बैठा दिया। इसके बाद छात्रों और ठेल-ढकेल वालों ने ठेल और अन्य सामान सड़क पर डाल कर स्टेशन रोड जाम कर दिया।

सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने जाम खुलवा दिया। आक्रोशित ठेल-ढकेल वालों ने थाना पहुंच कर तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि आरोपी सिपाही सुनील पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी गलामई थाना मक्खनपुर लखनऊ के श्रीकृष्ण नगर थाने में तैनात है। विगत दो माह से छुट्टी पर था।

उसके परिवार के लोग थाना आये हैं, उनका कहना है कि वह मानसिक रूप से परेशान है। उसका इलाज चल रहा है। दोपहर के समय घर से भाग आया था। ठेल वालों ने तहरीर दी है, मामले की जांच कराकर आरोपी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन




आरोपी सिपाही सुनील की पत्नी गीतांजली उर्फ बेबी औरैया थाना क्षेत्र में कांस्टेबिल के पद पर तैनात है। दोनों में पारिवारिक मतभेद भी चल रहे हैं। बताया गया है कि सिपाही उसी तनाव के चलते विगत कई माह से परेशान चल रहा है। लखनऊ में भी उसने एक मोबाइल कंपनी के शोरूम में तोड़फोड़ कर दी थी। मानसिक स्थिति सही न होने से आए दिन हंगामा करता रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें