फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतीजे की पत्नी से दुष्कर्म, चचिया ससुर पर लगा आरोप

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
राया (मथुरा)। राया के एक गांव में घर में सो रही भतीजे की पत्नी से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। आरोप पड़ोस में रहने वाले चचिया ससुर पर लगा है। पीड़िता ने चचिया ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उधर, एक दूसरी घटना में इसी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक देवर ने दोस्त के साथ अपनी भाभी से छेड़छाड़ कर डाली।
विज्ञापन


थाना राया के एक गांव में एक महिला अपने घर में बच्चों के साथ सो रही थी। उसका पति ईंट के भट्टे पर काम करने गया था। इसी बीच पड़ोस में रहने वाले चचिया ससुर आए। घर में घुसे चचिया ससुर ने भतीजे की पत्नी से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी चचिया ससुर ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने थाना राया में मुकदमा दर्ज कराया है।

दूसरी घटना राया के एक गांव में देवर ने अपने दोस्त के साथ मिलकर भाभी से छेड़छाड़ करते हुए कपड़े फाड़ दिए। पीड़िता भाभी ने देवर मुकेश और दोस्त आकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि दुष्कर्म और छेड़छाड़ के अलग-अलग मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें