फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बसों की टक्कर में एक यात्री की मौत, 50 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। अलीगंज थाना क्षेत्र के एटा-अलीगंज रोड पर देर रात रोडवेज बसें टकराकर सड़क किनारे खंदी में गिर गईं। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई जबकि 50 के करीब यात्री घायल हो गए। हादसा होते ही घटनास्थल पर कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और विधायक मौके पर पहुंच गए। घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज भेजा गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक खुर्जा डिपो और फर्रुखाबाद डिपो की रोडवेज बस मंगलवार रात को फर्रुखाबाद से दिल्ली जा रही थीं। इस दौरान अलीगंज के नगला रेवती के पास फर्रुखाबाद डिपो की बस ने खुर्जा डिपो की बस को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बसें अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसा होते ही मौके पर कोहराम मच गया। हादसे में अरजेश पुत्र श्याम बाबू नगला उम्मेद की मौत हो गई। जबकि 50 से अधिक यात्री घायल हो गए। जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और राहत कार्य शुरू कर दिया गया। साथ ही विधायक सत्यपाल सिंह राठौर मौके पर पहुंच गए। घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज भिजवाया गया। समाचार लिखे जाने घटनास्थल पर राहत कार्य चल रहा था।
विज्ञापन

घायलों की सूची
हादसे में लोकमन, अनुज, अतुल, कुलदीप, अरविंद, विपिन कुमार, विजय कांत, अर्जुन, दीपू सहित 50 यात्री घायल हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें