फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर विकास मंत्री ने तलब की कर्मचारियों की सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सोमवार को स्वच्छता रैली में आए नगर विकास मंत्री सुहागनगरी में गंदगी की शिकायतों के अंबार को लेकर गंभीर दिखे। पीडी जैन में आयोजित कार्यक्रम में पार्षदों ने शिकायत की थी कि स्वच्छता अभियान मात्र होर्डिंग में चल रहा है। सफाई कर्मचारी अपना मूल कार्य छोड़कर ऑफिसों में बाबुओं की सीट पर अथवा वार्डों में टैक्स वसूली कर रहे हैं। ऐसे में स्वच्छता अभियान कैसे पूरा होगा।
विज्ञापन

विशेष स्वच्छता रैली कार्यक्रम में सोमवार को नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना पीडी जैन में सभा को संबोधित कर रहे थे। उसी दौरान नगर निगम के पार्षदों ने नगर निगम में भ्रष्टाचार, वार्डों में सफाई कार्य न होने सहित अन्य मुद्दों को लेकर जमकर हंगामा व नारेबाजी की थी।

नगर विकास मंत्री ने पार्षदों की शिकायत को गंभीरता से लिया। सभा समाप्त होने के बाद नगर आयुक्त रविंद्रपाल सिंह को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि नगर निगम में समस्त कर्मचारियों की सूची नाम, पता, फोटो व मोबाइल नंबर सहित 24 घंटे में तैयार कराकर भेजें। इसके लिए चाहे दिन-रात कार्य क्यों न करना पड़े।
विज्ञापन


उन्होंने सख्त लहजे में यह भी कहा कि नगर निगम के खिलाफ पार्षदों व जनता में आक्रोश है। उनका कहना था कि यदि नगर निगम द्वारा कार्य कराया जा रहा है तो जनता व पार्षद संतुष्ट क्यों नहीं हैं? आखिर जनता व पार्षदों में इतना गुस्सा क्यों है?
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें