जर्जर हालत में पहुंचा अस्कोट का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन
- फोटो : अमर उजाला
एटा। जिले के 176 परिषदीय स्कूलों को जर्जर घोषित कर छोड़ दिया गया है। शिक्षा विभाग ने शासन को रिपोर्ट भेजकर इनके पुर्ननिर्माण की संस्तुति की है। साथ ही बच्चों को अन्य भवनों में शिफ्ट कर कक्षा संचालन किया जा रहा है। सर्वाधिक 29 जर्जर विद्यालय अलीगंज ब्लाक में हैं।
दशकों पुराने स्कूल भवनों का समय समय पर होने वाला आंकलन शासन को भेजा जा रहा है। बीएसए संजय शुक्ल द्वारा कराई गए आंकलन में जिले के 176 परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूलों को जर्जर घोषित कर शासन को आख्या प्रस्तुत कर दी। साथ ही छात्रहित में विद्यार्थियों को अतिरिक्त कक्षा कक्षों में शिफ्ट कर दिया गया।
इस तरह है खंडहर विद्यालय
बेसिक शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अलीगंज में 29, जैथरा में 19, सकीट में 27, शीतलपुर में 22, निधौली कलां में 21, अवागढ़ में 19, जलेसर में 26, मारहरा में 13 विद्यालय जर्जर स्थित में है।
जिले के विभिन्न विकास खंडों के जर्जर चिन्हित 176 परिषदीय प्राथमिक-उच्च प्राथमिक भवनों को आख्या शासन को भेज दी गई है। बच्चों को अतिरिक्त कक्षा कक्षों में शिफ्ट कर कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। औचक निरीक्षण में इसका सत्यापन किया जाता है।
-संजय कुमार यादव, जिला समन्वयक, भवन निर्माण