गोवर्धन (मथुरा)। दानघाटी मंदिर में दर्शन करने आए भरतपुर उपखंड के मजिस्ट्रेट (एसडीएम) पुष्कर मित्तल की मां के गले से स्नैचर चेन तोड़कर भाग गया। इस संबंध में गोवर्धन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एसडीएम ने बताया कि उनकी मां कुंतेष मित्तल व सभी परिवारीजन गिरिराज तलहटी में दर्शन करने आए थे। दानघाटी मंदिर से गले से सोने की चेन को स्नैचर तोड़कर ले गया।
दूसरी ओर जालंधर निवासी पंकज शर्मा पुत्र प्रकाश देव शर्मा ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि बताया कि वह गिरिराज जी के दर्शन करने परिवार के साथ आए थे कि दानघाटी मंदिर से उनकी पत्नी का पर्स किसी ने चोरी कर लिया। पर्स में छह हजार रुपये, दो मोबाइल रखे थे।