फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने सुनवाई को तलब की दोनों कमेटियां

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। श्री सनातन धर्म रामलीला महोत्सव की प्रबंध कमेटी के विवाद में गुरुवार को एसडीएम सदर ने दोनों पक्षों को तलब कर लिया, जिसमें हनुमान ट्रस्ट व रामलीला कमेटी के पदाधिकारों का पक्ष सुना। दोनों कमेटियों के पक्ष सुनने के बाद भी कोई निर्णय नहीं हो सका।
विज्ञापन



श्री सनातन धर्म रामलीला महोत्सव समिति द्वारा प्रबंध कमेटी का चुनाव एक सितंबर को कराया गया था। प्रबंध समिति में चुने गए पांच सदस्यों ने कमेटी के पदाधिकारियों पर ट्रस्ट की जमीन पर अवैध कब्जा करने तथा गलत तरीके से चुनाव कराने का आरोप लगाते हुए डिप्टी रजिस्ट्रार से मामले में शिकायत थी। डिप्टी रजिस्ट्रार ने मामले में दोनों पक्षों की सुनवाई करते हुए एसडीएम सदर को निर्णय लेने का निर्देश दिए हैं।

एसडीएम सदर देवेंद्र कुमार ने अपने कोर्ट में रामलीला कमेटी के दोनों पक्षों का मुकदमा दर्ज कर लिया था। गुरुवार को एसडीएम ने मामले की सुनवाई के लिए रामलीला कमेटी व हनुमान ट्रस्ट के पदाधिकारियों को तलब किया। इसमें दोनों कमेटियों के पक्ष सुने गए। इस संबंध में एसडीएम सदर देवेंद्र कुमार ने बताया कि आज दोनों पक्षों को सुना गया है। रामलीला का मंचन व राम बारात कौन से कमेटी निकालेगी, इस संबंध में शुक्रवार तक जिला प्रशासन द्वारा निर्णय कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें