फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंगर नदी पुल क्षतिग्रस्त होने से लोग हो रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
करहल(मैनपुरी)। करहल-सिरसागंज रोड पर बघेरा गांव के पास बना सेंगर नदी का पुल क्षतिग्रस्त होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। पुल पर आवागमन प्रतिबंधित होने से वाहनों को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे की सर्विस रोड से गुजारा जा रहा है। बुधवार को इस मार्ग पर दिनभर जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन


करहल-सिरसागंज रोड पर बघेरा गांव के पास सेंगर नदी पर बने पुल में सोमवार को दरार देखी गई थी। सूचना मिलते ही एसडीएम आरएस मौर्य, थाना प्रभारी ओमहरि वाजपेयी, लोक निर्माण विभाग के जेई मनोज कुमार पाल ने पुल का निरीक्षण किया था। पुल के क्षतिग्रस्त होने के कारण वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया था। इस मार्ग से जाने वाले वाहनों को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे की सर्विस रोड से निकाला जा रहा है। बुधवार को ट्रैफिक अधिक होने से सर्विस रोड पर गांव कंझरा के पास जाम लग गया। इससे वाहन चालकों को परेशानी हुई। यहां दिनभर जाम के हालात बने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें