फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की सरकारें देश में खुशहाली लाईं हैं: कर्दम

विज्ञापन
भाजपा की सरकारें देश में खुशहाली लाईं हैं: कर्दम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार देश और प्रदेश में खुशहाली लाईं हैं। हमारी सरकारों ने हर किसी को सुरक्षा दी है। चाहें वह गांव गरीब किसान हों या कारोबारी। यह बातें रेलवे रोड स्थित गंगा देवी भवन पर आयोजित भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यक्रम में राज्य सभा सांसद कांता कर्दम ने कहीं।
अनुसूचित जाति वित्त निगम के अध्यक्ष लालजी निर्मल ने कहा कि सपा और बसपा दलित विरोधी पार्टी हैं। बसपा ने किसी दलित को विधानसभा परिषद में नहीं भेजा। भाजपा के ब्रज प्रांत के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि भाजपा ही दलितों की हितैषी पार्टी है। उन्होंने दलित समाज के लोगों से आह्वान किया कि वे भाजपा को मजबूत बनाएं। एमएलसी विद्यासागर सोनकर ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। राज्यसभा सांसद व अन्य भाजपा नेताओं का स्वागत कर स्मृति चिह्न दिए गए। पटियाली विधायक ममतेश शाक्य, जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सोलंकी, केपी सिंह, सुनील वाल्मीकि, अजय भारती, उत्तम चंद पाथरे, बबलू भदौरिया, संजीव सभासद, विजय बाबू, मुकेश वाल्मीकि, गौरी शंकर शर्मा, अनिल पुंढीर, शरद गुप्ता, ज्ञान प्रकाश गुप्ता, सुरेश माहेश्वरी, अनिल पुंढीर मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री राजवीर भल्ला ने किया।
विज्ञापन


लोगों को दी गई योजनाओं की जानकारी

एटा। अनुसूचित जाति और जनजाति के लोगों को संगठित करने के लिए भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। गुरुवार को जीटी रोड स्थित गांधी स्मारक इंटर कालेज में आयोजित भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के सम्मेलन में नेताओं ने लोगों को तमाम जानकारियां दीं।
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद कांता कर्दम ने कहा कि केंद्र सरकार ने बीते चार वर्ष में गरीब, पीड़ित और अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के लिए तमाम कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने हर सरकारी कार्यालय में सबसे पहले बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर की फोटो लगाने के निर्देश दिए। प्रदेश के संगठन महामंत्री विद्यासागर सोनकर, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री लालजी प्रसाद, प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, एससी एसटी मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष पंकज पवार ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को अनुसूचित जाति के लोगों के सहयोग करने का आह्वान किया गया। ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, जिलाध्यक्ष डा. दिनेश वशिष्ठ, जिला प्रभारी और विधायक उदयभान सिंह, जितेंद्र दिवाकर, विक्रांत माधौरिया, बबीता दिवाकर समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें