फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की मौत की गुत्थी उलझी

विज्ञापन
Murder
विज्ञापन
एटा। पेठा कारखाने में काम करने वाले युवक अजीत की मौत की गुत्थी उलझती नजर आ रही है। पोस्टमार्टम के दौरान चिकित्सक युवक की मौत के कारण का पता नहीं लगा सके हैं। जिस पर चिकित्सकों ने उसका बिसरा सुरक्षित कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव सीर निवासी मजदूर अजीत उर्फ छोटू पुत्र रामबाबू की मौत कारण पता नहीं लग सका है। मौत का कारण स्पष्ट न होने से पुलिस भी सकते में पड़ी हुई है। शव का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने युवक की मौत का कारण पता लगाने के लिए उसका बिसरा सुरक्षित कराया है। जबकि मृतक के भाई सोनू ने देवेंद्र निवासी चुरथरा सहित दो लोगों के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बता दें कि मृतक देर शाम अपने घर मौजूद था। उसी समय उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। जिस पर मृतक के भाई ने पेठा कारखाना मालिक पर उत्पीड़न से तंग होकर भाई के आत्महत्या करने का आरोप लगाया था। जिस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें