फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम बस्ती में भारी गंदगी, रोजेदार परेशान

विज्ञापन
सीवर के पानी से होकर जाते रोजेदार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। वृंदावन में सफाई व्यवस्था का हाल बदतर हो गया है। मथुरा वृंदावन नगर निगम की लापरवाही के चलते रमजान में मुस्लिम बस्तियों में सीवर का पानी सड़कों पर बह रहा है। रोजेदारों को गंदे पानी से होकर जुमे की नमाज अता करने जाना पड़ रहा।
विज्ञापन


वृंदावन की सफाई व्यवस्था बदतर हो रही है। नगर निगम के दावों के उलट वृंदावन में नाले उफन रहे हैं और गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे स्थानीय लोगों के साथ श्रद्धालु पर्यटकों का निकलना दूभर हो गया है।

शुक्रवार को वृंदावन के मुस्लिम बस्ती मथुरा दरवाजा, सीएफसी क्षेत्र में नालों और सीवर का पानी गलियों और सड़कों पर बहता रहा और रोजेदार इसी गंदे पानी से होकर नमाज अता करने के लिए जाते दिखे। जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष आजाद कुरैशी, उस्मान कुरैशी, मुस्तफा आलम, हाजी लियाकत, सुलेमान, निसार सिद्दीकी ने नगर निगम से सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें