फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज: मायके जाने से मना करने पर महिला ने घर में लगाई आग

विज्ञापन
fire - फोटो : demo pic
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना के बिलराम में मायके जाने से मना करने पर महिला ने घर में आग लगा दी, जिससे घर का सामान जलकर राख हो गया। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई।
विज्ञापन


लता पत्नी विनोद निवासी मोहल्ला काजी बिलराम मंगलवार को अपने मायके जाना चाहती थी। पति ने मना कर दिया, इसके बाद दोनों में झगड़ा हो गया। बुधवार को सुबह के समय फिर महिला ने मायके जाने की जिद की।

इसके बाद पति पत्नी में फिर झगड़ा हो गया। पति के काम पर जाने के बाद महिला ने मायके जाने के लिए अपना बैग तैयार करके घर के बाहर रख लिया। इसके बाद घर में आग लगाकर वह चली गई। आसपास के लोगों ने घर से आग की लपटें देखीं तो आग बुझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोगों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। आग से घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पति भी घर पर पहुंच गया।

चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र त्रिपाठी का कहना है कि पति पत्नी में संतान न होने को लेकर अक्सर झगड़ा होता है। मायके जाने की मना करने पर पत्नी ने घर में आग लगा दी। इसके बाद वह घर से चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें