एटा। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा महाराणा प्रताप जयंती समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप व्यक्ति नहीं वरन देश के लिए संघर्ष करने वाली विचारधारा है। देश व समाज के लिए राज महल छोड़ने वाले राणा जंगलों में भटकते रहे।
विशिष्ट अतिथि विधायक वीरेंद्र सिंह वर्मा ने कहा कि घास की रोटियां खाने वाले राणा हमारी प्रेरणा हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता ने कहा कि महाराणा भारतीयों के सम्मान-स्वाभिमान के प्रतीक हैं।
महासभा के जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि महाराणा की जयंती हमारे लिए पर्व है।
युवा जिलाध्यक्ष सुनील सोलंकी ने कहा कि महाराणा के त्याग व बलिदान का दूसरा उदाहरण दुनियां में नहीं है। अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य उदयवीर सिंह चौहान व संचालन डॉ ऋषि चौहान ने किया। जनेश्वर मिश्र हॉल में आयोजित चिकित्सा शिविर में जिले के 1463 पीड़ितों की नि:शुल्क जांच एवं उपचार प्रदान किया गया।
दिल्ली, आगरा एवं जिले के 24 से अधिक चिकित्सकों ने मरीजों का उपचार किया। 52 यूनिट रक्तदान भी किया। अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नेत्रपाल सिंह चौहान ने क्षत्रियों से व्यसन त्यागने का आह्वान किया। रामौतार मिश्र ने कहा कि वीरता का इतिहास रखने वाले क्षत्रियों को देश व समाज हित की परंपरा जारी रखनी चाहिए।