शादी तय करने के लिए रुपये लेकर जा रहे युवक से पल्सर सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूट लिए। पीड़ित रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
फिरोजाबाद थाना एका के मोरचा निवासी राजवीर पुत्र दमोदर ने एक लड़की की कासगंज सहावर में शादी तय कराई है। उसी को लेकर वह बाइक से एक लाख रुपये लड़का पक्ष के लोगों को देने के लिए जा रहा था। उसकी बाइक थाना रिजोर क्षेत्र के खुशालगढ़ के पास पहुंची ही थी कि उसी समय पीछे से आए पल्सर सवार तीन बदमाशों ने उसे तमंचे के बल पर रोक लिया। इसके बाद बदमाशों ने उससे तमंचा दिखाते हुए एक लाख दो सौ रुपये लूट लिए। इतना ही नहीं बदमाश उसके पास से एक मोबाइल कागजात भी लूटकर ले गए। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए उनकी तलाश की लेकिन देर शाम तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका था। वहेीं थाना प्रभारी रिजोर घटना को संदिग्ध बता रहे हैं।
एटीएम कार्ड बदल खाते से निकाले रुपये
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला किदवई नगर निवासी मोहम्मद उमर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा गया है कि उसकी बेटी गुड़िया एटीएम कार्ड लेकर डांग बलिया समीप लगे एटीएम पर गई थी। उसी समय वहां मौजूद एक युवक ने उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। बाद में उसके खाते से चालीस हजार रुपये निकाल लिए। इसकी जानकारी जब युवती और उसके परिजनों को हुई तो वे आननफानन में बैंक पहुंची। साथ ही घटना की रिपोर्ट कोतवाली नगर में दर्ज कराई है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी युवक का पता लगा रही है।