फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के बहाने ले जाई गई युवती को अलीगढ़ में बेचा

विज्ञापन
rape shimla
विज्ञापन
जैथरा (एटा)। निजी अस्पताल में नौकरी लगवाने की कह कर युवती को महिला ने अलीगढ़ में बेच दिया। इसकी जानकारी होने पर लड़की के पिता ने कोर्ट के आदेश पर थाना जैथरा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव नगला केवल में रिश्तेदारी है। जहां उसकी लड़की गई थी। जिसे 22 नवंबर 2017 को रीना पत्नी अखिलेश निवासी चूहरपुर थाना बन्ना देवी अलीगढ़ नौकरी लगवाने की कह कर ले गई थी। इसके बाद रीना ने उस लड़की को अपने गांव के ही बंटू को बेच दिया। इसकी जानकारी जब परिजनों को हुई तो उन्होंने मामले की शिकायत उस समय पुलिस को दर्ज कराई। इस पर पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। इससे परेशान होकर पीड़िता पिता ने मामले की रिपोर्ट कोर्ट के आदेश पर दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि उसकी बेटी को आरोपियों ने कहीं गायब कर दिया। पुलिस कोर्ट की तरफ से दर्ज हुई रिपोर्ट पर जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें