फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में वृद्धा और युवक की मौत

विज्ञापन
accident in faizabad - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कासगंज/ पटियाली।
विज्ञापन

जनपद में तीन अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक बुजर्ग महिला और एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिए जहां उनके परिवार के लोग भी पहुंच गए।


श्योवीर (35) पुत्र नत्थू निवासी ग्राम नगला अब्दाना सिकंदरपुर वैश्य अपने दोस्त भूरे पुत्र फ़ागुन के साथ बाइक पर ग्राम छितेरा बाजार से गांव लौट रहा था। वे दोनों ग्राम म्याऊ चौराहे पर पहुंचे तभी कादरगंज की ओर से तेज गति से आ रही मारुति वैन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन दोनों को प्राईवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान श्योवीर की मौत हो गयी। इस अनहोनी की सूचना श्योवीर के परिजनों को मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजन और तमाम रिश्तेदार रोते-बिलखते अस्पताल पहुंच गए।

दूसरी घटना में, विटोरी देवी (65) पत्नी राम स्वरूप निवासी नगला अमीर पटियाली अपने मायके ग्राम पारा राजा का रामपुर एटा से गांव लौट रही थी। ्ग्राम गढ़ी ढकपुरा के सामने ट्रैक्टर से उतरने के बाद वह पैदल घर की तरफ जा रही थी तभी जीप ने उसे टक्कर मार दी। विटोरी की वहीं मौत हो गई। मौके पर भीड़ जमा हो गई। खबर पाकर पुलिस वहां पहुंची और परिवार के लोगों को बुलाया।

इसके अलावा अमापुर में हृदेश सोलंकी पुत्र नरेंद्र सोलंकी निवासी अमापुर को कस्बे में ही बाइक ने टक्कर मार दी। वह बाइक पर कहीं जा रहे थे। घायल हृदेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन



भाई की मौत की खबर से हार्ट अटैक
पटियाली। श्योवीर की मौत की खबर मिलते ही उसके बड़े भाई जयवीर को गहरे सदमे से हार्ट अटैक आ गया। गमगीन परिजन जयवीर को डॉक्टर के पास ले गए जहां से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। श्योवीर की मौत से चार बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। उसकी सबसे बड़ी बेटी 6 वर्ष की स्नेहा है। इसके अलावा 4 वर्ष का आर्यन और 2 वर्ष के भोला और पतरा जुड़वां है। उसकी पत्नी कंचन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें